Posted On:Monday, April 25, 2022
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को विशेष माना जाता है वही सालभर में कुल मिलाकर 24 एकादशी पड़ती है जिसमें से हर माह दो एकादशी आती है लेकिन जिस साल मलमाल पड़ता है तब 26 एकादशी पड़ती है हर एकादशी का अपना महत्व होता है जिसमें भगवान श्री विष्णु की पूजा करने का विधान है । इन्हीं तिथियों में से एक वरुथिनी एकादशी व्रत है वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है इस बार ये एकादशी 26 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को पड़ रहा है तो आज हम आपको वरुथिनी एकादशी व्रत का मुहूर्त, पूजन विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। वरुथिनी एकादशी व्रत का मुहूर्त— वरुथिनी एकादशी तिथि— 26 अप्रैल दिन मंगलवार वरुथिनी एकादशी— 26 अप्रैल मंगलवार सुबह 1 बजकर 36 मिनट से वरुथिनी एकादशी तिथि समाप्त— 27 अप्रैल बुधवार की रात 12 बजकर 46 मिनट पर व्रत पारण का समय— 27 अप्रैल सुबह 6 बजकर 41 मिनट से लेकर 8 बजकर 22 मिनट तक उदया तिथि होने के कारण एकादशी 26 अप्रैल को पड़ रही है इसलिए इस दिन व्रत रखना शुभ माना जाएगा। वरुथिनी एकादशी का महत्व भविष्ण पुराण में बताया गया है इस एकादशी का उल्लेख भगवान कृष्ण और युधिष्ठिर के बीच हुई बातचीत के एक भाग के रूप में किया गया है मान्यता है कि जो लोग इस व्रत को रखते हैं उसे हर तरह के दुखों से छुटकारा मिल जाता है विधि विधान से पूजा करने से जीवन में हमेशा खुशियां बना रही हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सूखे वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु का ध्यान करते रहे। इसके बाद भगवान को पुष्प, माला चढ़ाकर पीला चंदन लगाएं इसके बाद भोग लगाकर घी का दीपक जलाएं फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और एकादशी व्रत कथा का पाठ कर लें अंत में विधिवत तरीके से आरती करें। आरती करने के बाद दिनभर फलाहार व्रत रहने के बाद द्वादशी के दिन व्रत का पारण करें।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विक्टोरिया बेकहम ने साझा किए अपनी शादी के राज: कहा- '26 साल में अगर आप नहीं बदले, तो समस्या है'
"मैं रात भर रोती थी, लेकिन हार नहीं मानी": विद्या बालन ने साझा किया अपने करियर का सबसे बुरा दौर
छह महीने तक 12 ng/ml से कम रहे विटामिन डी का स्तर तो शरीर पर क्या होता है असर? विशेषज्ञ की चेतावनी
कुत्ते शौच से पहले गोल-गोल क्यों घूमते हैं? जानिए इस अजीब आदत के पीछे का विज्ञान
राघव चड्ढा का पसंदीदा वेकेशन स्पॉट: 'ईश्वर का अपना देश' केरल है उनकी पहली पसंद
काम और बच्चों के बीच संतुलन पर जेनेलिया देशमुख: 'शूटिंग सुबह 6 बजे शुरू करती हूँ ताकि 4:30 बजे घर लौ...
प्रदूषण से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं? खरीदते समय इन 3 तकनीकी बातों पर ज़रूर दें ध्यान
चीन की पहली 'पालतू' बिल्ली घरेलू नहीं, बल्कि एक खूंखार तेंदुआ बिल्ली (Leopard Cat) थी!
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer