Posted On:Wednesday, May 11, 2022
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु का भोग तुलसी के बिना अधूरा होता है माता लक्ष्मी के स्वरूप के रूप में पूजा जाने वाली तुलसी जिस घर में लगी होती है वहां पर कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है इसके साथ ही तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से कई रोगों का नाश होता है वास्तु में तुलसी से संबंधित कई नियम बताए गए है वास्तु अनुसार तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो भविष्य में आने वाली घटनाओं को बारे में भी संकेत दे देती है इसके लिए बस आपको तुलसी के पौधे की स्थिति देखकर अंदाजा लगाना होगा, तो आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में कोई मुसीबत आने वाली होती है तो सबसे पहले मां लक्ष्मी चली जाती है क्योंकि दरिद्रता, अशांति, क्लेश वाली जगह पर मां लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती है इसके अलावा ग्रहों की दशा खराब होने पर भी तुलसी संकेत देने लगती है। अगर घर में लगा हुआ हरा भरा तुलसी का पौधा अचानक मुरझाकर सूखने लगे तो यह परेशानी का संकेत है कई बार अधिक ठंड या फिर ठीक ढंग से रखरखाव न करने के कारण भी तुलसी का पौधा सूख जाता है लेकिन देखरेख के बावजूद तुलसी का पौधा सूख रहा है तो जान लें कि बुध ग्रह कमजोर होने का संकेत है। जब किसी जातक पर बुध का बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है तो इसका असर घर में मौजूद तुलसी पर भी पड़ता है जिससे वह सूखने लगता है। जिन लोगों की कुंडली में केतु का भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है तो तुलसी उसका भी संकेत देने लगती है अगर तुलसी के पौधे में कोई पक्षी घोंसला बना लेता है तो समझ लें कि कुंडली का दुष्प्रभाव आपके जीवन पर पड़ना शुरू हो गया है। तुलसी सूखना या फिर तुलसी का झड़ने का भी कारण पितृदोश हो सकता है जिस व्यक्ति पर पितृदोष होता है तो उसके असर के कारण भी घर में मौजूद तुलसी सूख जाती है।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विक्टोरिया बेकहम ने साझा किए अपनी शादी के राज: कहा- '26 साल में अगर आप नहीं बदले, तो समस्या है'
"मैं रात भर रोती थी, लेकिन हार नहीं मानी": विद्या बालन ने साझा किया अपने करियर का सबसे बुरा दौर
छह महीने तक 12 ng/ml से कम रहे विटामिन डी का स्तर तो शरीर पर क्या होता है असर? विशेषज्ञ की चेतावनी
कुत्ते शौच से पहले गोल-गोल क्यों घूमते हैं? जानिए इस अजीब आदत के पीछे का विज्ञान
राघव चड्ढा का पसंदीदा वेकेशन स्पॉट: 'ईश्वर का अपना देश' केरल है उनकी पहली पसंद
काम और बच्चों के बीच संतुलन पर जेनेलिया देशमुख: 'शूटिंग सुबह 6 बजे शुरू करती हूँ ताकि 4:30 बजे घर लौ...
प्रदूषण से बचने के लिए एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं? खरीदते समय इन 3 तकनीकी बातों पर ज़रूर दें ध्यान
चीन की पहली 'पालतू' बिल्ली घरेलू नहीं, बल्कि एक खूंखार तेंदुआ बिल्ली (Leopard Cat) थी!
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer